बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा, संवाददाता। जनपद में शनिवार को 47.4 डिग्री तापमान के बीच तपिश असहनीय हो गई। मौजूदा वर्ष का रिकार्ड तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश भर में बांदा जनपद सबसे ज्यादा गर्म रहा। सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। कामकाजी लोग निकले तो सूरज की चमक ने उनकी हालत खराब कर दी। बाइक सवार व पैदल राहगीर कुछ दूर चलने के बाद छाया तलाशते नजर आए। हालांकि बीच-बीच आसमान में बादल नजर आए तो गर्मी से कुछ राहत के संकेत मिले। जबरदस्त गर्मी के बीच पशु-पक्षियों की भी हालत खराब रही। यह भी पढ़ें- UP Weather: रिकॉर्ड तोड़ने लगी गर्मी, बांदा में पारा 47 के पार, काशी और प्रयागराज में भी बढ़ा तापमान सूखा हलक लिए पानी की तलाश में घूमते रहे। जनपद में शनिवार को सुबह सात बजे से ही जबरदस्त गर्मी का एहसास हुआ। दिन चढ़ने...