नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार का कारण बैटिंग में पार्टनरशिप ना होने को बताया है। 314 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कप्तान तिलक वर्मा ने शतक जरूर जड़ा, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। शहबाज अहमद ने अर्धशतक जड़ कुछ देर पारी को संभाला, मगर जब तेजी से रन बनाने की बारी आई तो वह भी विकेट देकर पवेलियन लौट गए। भारतीय बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं टिक पाए। पूरी टीम 49.1 ओवर में 265 के स्कोर पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए इस मैच में 3 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई थी, जिसके दम पर वह 300 पार का स्कोर हासिल कर भारत पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। IND vs NZ लाइव स्कोर यहां क्लिक करके देखें यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से लेकर तिलक वर्मा तक, पाक के खिलाफ भारत की हार के 5 गुनहगार47-48 ओवर में ही जीत सकता था ...