औरैया, जून 27 -- जिले में पंजीकृत 47 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों ने अब तक अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है। श्रम विभाग ने ऐसे श्रमिकों से शीघ्र नवीनीकरण कराने की अपील की है, ताकि वे बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीमा सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत एवं नवीनीकृत सदस्यता वाले निर्माण श्रमिकों को ही मिल सकता है। इसके लिए बोर्ड की निर्धारित शर्तों का पालन करना, अंशदान जमा करना तथा प्रत्येक वर्ष कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य में कार्य करना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि जिले में 1,08,521 निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं, जबकि केवल 61,035 श्रमिकों ने ही अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया है। शेष 47 हजार से अधिक श्रमिकों को ...