सासाराम, सितम्बर 26 -- नोखा, एक संवाददाता। राजस्व कार्यों के बेहतर निष्पादन में कभी राज्य में 47वें स्थान पर रहा नोखा अंचल अब 463वें पायदान पर पहुंच गया है। राज्य के 537 अंचलों की रैंकिंग में कुछ ही महीनों में इतनी बड़ी गिरावट से राजस्व व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। दाखिल-खारिज, परिमार्जन और भूमि मापी के लिए किसान और रैयत महीनों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। वर्तमान में दाखिल-खारिज के 333, परिमार्जन के 461 और भूमि मापी के 106 मामले लंबित बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अंचल कार्यालय की समस्याओं को लेकर सीओ को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...