नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिल्ली में प्यार में असफल रहने पर एक शादीशुदा और दो बच्चे के बाप ने खुद को आग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में 47 साल के एक विवाहित व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी इस हरकत के लिए एक लड़की के साथ अपने प्रेम संबंध के खत्म होने को जिम्मेदार ठहराया है। यह लड़की उससे आधी से भी कम उम्र की है। मृतक संदीप उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था, जहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह अक्सर अपने एक दोस्त के घर जाता था, जहां उसे दोस्त की 20 साल की बेटी से प्यार हो गया। यह लड़की वजीरपुर की एक बर्तन फैक्ट्री में काम करती है और दिल्ली में अकेली रहती ...