अररिया, फरवरी 10 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले में सभी को 24 घंटे बिजली चाहिए लेकिन बिल भुगतान करने में दिलचस्पी नहीं। यह स्थिति न केवल आम उपभोक्ताओं की नहीं है बल्कि सरकारी कार्यालयों व अधिकारियों की भी है। आम उपभोक्ताओं के जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का भी बिजली विभाग के पास करोड़ों का बकाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 47 विभिन्न सरकारी कार्यालयों के पास विभाग का छह करोड़ 81 लाख से अधिक बिल बकाया है। बकायेदार आम उपभोक्ताओं की तो बिजली काट दी जाती है लेकिन सरकारी कार्यालय की बिजली काटने की जोखिम बिजली विभाग नहीं उठाना चाहते। मामले की पुष्टि करते हुए अररिया विद्युत प्रमंडल के राजस्व पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों में विभाग का छह करोड़ 81 लाख से अधिक बकाया है। इसके लिए वे प्रतिमाह पत्र भेजते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.