गोड्डा, अप्रैल 20 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि । गोड्डा-भागलपुर रोड स्थित बद्री पेट्रोल पंप पर डीजल भराई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गाड़ी मालिक खालिद अहमद ने आरोप लगाया है कि उनकी सेल्टो डीजल गाड़ी की 47 लीटर क्षमता वाली टंकी में 60 लीटर डीजल भर दिया गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक बहस होती रही। बताया जाता है कि खालिद अहमद किसी निजी कार्य से भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी संख्या जेएच 17 एबी 1661 में डीजल भरवाया। उनका कहना है कि गाड़ी में पहले से कुछ डीजल मौजूद था, इसके बावजूद मशीन पर 60 लीटर डीजल दिखाया गया, जिससे वह हैरान रह गए। जब इस संबंध में डीजल डालने वाले कर्मचारी से पूछा गया तो उसने कहा कि डीजल सही डाला गया है और संभवतः गाड़ी की टंकी बड़ी होगी। कर्मचारी के इस जवाब के बाद मामला और गरमा गया। गाड़ी मालिक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.