भागलपुर, जुलाई 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ओटीसी बरौनी में शुक्रवार को एनसीसी 47 बिहार बटालियन भागलपुर के कैडेटों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर और थल सैनिक कैंप है। इसका उद्घाटन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र सिंह राना ने किया। इस शिविर में भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 550 सीनियर और जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। ​शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कर्नल राना ने कैडेट्स के अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्र सेवा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे इन 10 दिनों के दौरान मिलने वाले कठोर सैन्य प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं, ताकि वे आगामी अंतर-समूह प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य विशेषज्ञों द्वारा ड्रिल, वेपन ट्रेन...