47 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, औरैया में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल
औरैया, मई 14 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में मई माह के दूसरे पखवाड़े में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने जनजीवन पर व्यापक असर डालना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 मई से तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 21 से 26 मई के बीच अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर गर्म हवा चलने लगती है, जिससे राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.