रांची, मई 26 -- Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार बढ़ रहे तापमान से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। धनबाद में सोमवार को गर्मी का अबतक का रिकॉर्ड टूट गया। यहां तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं पलामू, गढ़वा और सरायकेला में भी सोमवार की सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी रही। पलामू का तापमान जहां 47.7 पर रहा वहीं सरायकेला का 45 और गढ़वा का 44.8 डिग्री पर रहा। पलामू और कोल्हान में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। इस बीच मौसम विभाग आने वाले दिनों में रांची, रामगढ़ समेत कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। मौसम विभाग, रांची के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा और चतरा में अभी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इन इलाकों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हजारीबाग में 41.1,...