47 की उम्र में डेब्यू; अब 51 साल में 5 विकेट हॉल लेकर इस क्रिकेटर ने रचा इतिहास
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- जिस उम्र में खिलाड़ी अपने क्रिकेट करियर की दूसरी पारी यानी कि कोचिंग या फिर क्रिकेट एक्सपर्ट बनने की शुरुआत करते हैं, उस उम्र में एक प्लेयर ने बतौर खिलाड़ी अपना डेब्यू किया और अब 51 साल की उम्र में 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा। आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेटर जोआन हिक्स ने 47 साल की उम्र में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया और अब 51 साल की उम्र में 5 विकेट हॉल लेकर वह मेंस और वुमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में 5 विकेट हॉल लेने वाली बॉलर बन गई है। उन्होंने 96 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली से ऊपर बुमराह, सचिन नंबर-1; अश्विन ने चुना भारत का सबसे महान खिलाड़ी ग्रीस विमेन के खिलाफ खेलते हुए, दाएं हाथ की इस ऑफ-स्पिनर ने अपना तीसरा T20I 5-विकेट हॉल लिया। उन्होंने मात्र 10 रन देकर 5 विकेट लिए, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.