मथुरा, दिसम्बर 30 -- दो दिवसीय 47वीं जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को किशोरी रमन महाविद्यालय के मैदान पर उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इसमें पुरुष वर्ग की 12 एवं महिला वर्ग की 4 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पुरुष वर्ग को दो पूल में विभाजित किया गया है। उद्घाटन एडीएम सुरेंद्र कुमार यादव, पार्षद नीरज वशिष्ठ एवं वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष सेठ रामकिशन अग्रवाल ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ की घोषणा कर किया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने की। पुरुष वर्ग के पहले मैच में पूल ए से बीबीआर को केएसडी को 25-22 व 25-19 से हराया। दूसरे मैच में बजरंग क्लब ने भूतेश्वर क्लब को 22-25, 25-15 व 15-11 से हराया। तृतीय मैच में रामलाल स्कूल ने राय क्लब को 25-11 व 25-09 से मात दी। चौथा मैच वृंदावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.