नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- Mrugesh Trading Stock Performance: शेयर बाजार में भले ही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल सुस्त रही हो और निवेशकों को लगातार बिकवाली का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस दौरान कुछ शेयरों ने ऐसी छलांग लगाई कि हर कोई हैरान रह गया। पिछले साल की दिवाली से लेकर इस दिवाली तक कई शेयरों ने निवेशकों की दौलत कई गुना बढ़ा दी। इनमें से एक शेयर- मृगेश ट्रेडिंग (Mrugesh Trading) का है। मृगेश ट्रेडिंग के शेयरों ने सालभर में अपने निवेशकों को 4,657 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। आज 2 नवंबर को इस शेयर की कीमत 82.98 यानी करीब 83 रुपये है और यह शेयर 5 पर्सेंट तक चढ़ा है। इसमें आज अपर सर्किट लगा है। बता दें कि पिछले साल आज ही दिन इस शेयर की कीमत 2 रुपये थी।कंपनी के शेयरों के हाल मृगेश ट्रेडिंग के शेयर आज सोमवार को 82 रुपये पर खुला था। इससे पहले इ...