465 लीटर शराब लदी कार जब्त, चालक भागा
गया, जून 21 -- आमस थाना पुलिस ने रविवार शाम चंडीस्थान-दरिऔरा रोड से 465 लीटर देसी महुआ शराब लदी एक टाटा सुमो जब्त की। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सीट के नीचे सात बोरियों में शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। फरार तस्कर की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जीटी रोड के साथ ग्रामीण सड़कों पर भी नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके दौरान शराब तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.