मधुबनी, जनवरी 21 -- मधुबनी। जिला गृह रक्षा वाहिनी में 461 होमगार्ड जवान शामिल किए गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिला गृह रक्षक भी शामिल हैं। बुधवार को गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा डीएसपी अमित कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 461 गृह रक्षक सुरक्षा सेवा में शामिल हुए हैं। इसमें करीब 200 महिला गृह रक्षक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी गृह रक्षक अलग अलग जिलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर नई उर्जा एवं देश भक्ति की भावना से जनहित में काम करने को तैयार हैं। विधि व्यवस्था से लेकर अन्य दायित्वों को बखूबी निभाएंगे। सुरक्षा सेवा में गृह रक्षकों को शामिल करने के मौके पर पुलिस केन्द्र में जिला समादेष्टा श्री कुमार एवं लाइन डीएसपी जितेन्द्र प्रसाद ने होमगार्ड जवानों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। सेवा में बेहतर प्रदर्शन करने का मंत्र दिया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.