संभल, मार्च 26 -- जिले के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। तीर्थ स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों हेतु 460 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 230 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। यह कार्य बंदन योजना के तहत किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा। योजना का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए उनकी भव्यता को और बढ़ाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...