460 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- फिरोजाबाद में एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रसूलपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग दौरान यश बाबा गैस गोदाम के पास से अभियुक्त प्रशांत उर्फ जैकी पुत्र महीपाल गुप्ता निवासी गुरुदेव नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 460 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक दर्जन मुकदमा दर्ज हैं। उसे जिला कारागार भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.