46 हजार लोग उठा चुके हैं टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ
रिषिकेष, अप्रैल 14 -- एम्स ऋषिकेश ने टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा रही है। संस्थान में पिछले तीन सालों में 46 हजार 189 से अधिक लोग इस सेवा से लाभान्वित हो चुके हैं। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि घर बैठे चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एम्स ने कोविडकाल से पूर्व वर्ष 2018 में टेलिमेडिसिन सेवा की शुरूआत की थी, लेकिन 5 अगस्त 2023 को संस्थान में 'डिपार्टमेन्ट ऑफ टेलिमेडिसिन एण्ड बायोमेडिकल इन्फॉर्मेटिक' की स्थापना होने के बाद इसके लिए एक अलग विभाग गठित कर दिया गया। इससे न केवल सैकड़ों किमी दूर घर बैठे व्यक्ति तक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करवाना आसान हुआ बल्कि लाभ लेने वाले रोगियों की संख्या में भी लगातार इजाफा होने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.