46 साल बाद मृतक की पत्नी बताकर जमीन की वरासत, अनशन पर बैठा परिवार
गोरखपुर, जून 12 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी के डोहरियां प्राणनाथ गांव में जमीन जालसाजी के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज एक परिवार शुक्रवार को तहसील परिसर के बाहर अनशन पर बैठ गया। एसडीएम खजनी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंप दी। इसके बाद परिवार वहां से हटा।
समस्या का विवरण गांव निवासी विंध्याचल निषाद का आरोप है कि उनके बड़े भाई निठुरी की 12 सितंबर 1979 को हत्या हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी प्रभावती देवी की भी 20 अक्टूबर 1981 को मृत्यु हो गई। दंपति की कोई संतान नहीं थी। ऐसे में उनके हिस्से की जमीन वर्ष 1993 में विधिक प्रक्रिया के तहत विंध्याचल निषाद के नाम दर्ज हो गई थी।
जालसाजी का आरोप पीड़ित का आरोप है कि हाल ही में कुछ लोगों ने एक महिला को निठुरी की पत्नी बताकर उनके हिस्से की जमीन की वरासत करा ली और कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.