46 साल पुराने हत्याकांड के दो दोषियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा, किशोर न्याय बोर्ड भेजा मामला
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow Highcourt: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 46 साल पुराने हत्याकांड के मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की सजा रद्द कर दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले से हत्याकांड के दोनों दोषियों को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पाया कि अपराध के समय दोनों नाबालिग थे। हालांकि, पीठ ने उनकी दोषसिद्धि बरकरार रखते हुए उचित सजा तय करने के लिए मामला किशोर न्याय बोर्ड को भेज दिया है। न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को यह आदेश दिया। मामला 28 सितंबर 1980 को सुलतानपुर में हुई एक हिंसक घटना से संबंधित अपील से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुरानी रंजिश में आठ लोगों ने धारदार हथियारों और भालों से हमला कर शमशाद, अब्दुल रफीक, दिलशेर और हमीदुल्लाह की हत्या कर दी थी। हमले में कई अन्य लोग भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.