बेगुसराय, दिसम्बर 30 -- छौड़ाही। पुलिस ने सोमवार की रात 46 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरैपुरा गांव निवासी दिलीप सहनी के पुत्र अजय सहनी को 46 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव निवासी कैलाश सहनी के फरार चल रहे अभियुक्त पुत्र राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.