कन्नौज, दिसम्बर 7 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। दोपहर करीब 12:20 बजे चिकित्साधिकारी डॉ.अर्चना त्रिपाठी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहीं थी। इसके साथ ही दवा काउंटर पर फार्मासिस्ट रजनीश यादव मरीजों का दवा देकर उन्हें ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की भी सलाह दे रहे थे। मेले में 46 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें ९ गर्भवती महिलाएं थीं। साथ ही 15 मरीजों की शुगर जांच की गई। इसके अलावा इलर्जी और बुखार जुकाम के भी मौजूद पहुंचे थे। इस दौरान स्टाफ नर्स रतनप्रभा, नर्स भावना, एएनएम नीलम सक्सेना के अलावा चंद्रशेखर, अनिल व अजय आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.