46 पार पहुंचा पारा, धूप व गर्मी के कहर से सहमे लोग
कौशाम्बी, मई 22 -- जिले में तापमान का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे आम जनमानस के साथ-साथ पालू व जंगली पशु पक्षियों को तनिक भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लोग 11 बजे से पांच बजे तक घरों में दुबके रहते हैं तो पशु पक्षी पेड़ों की छांव में भी दिनरात हांफते नजर आ रहे हैं। मई माह का दूसरा पखवारा शुरू होते ही समूचा जिला भीषण गर्मी की जद में आ गया है। सुबह के आठ बजे के बाद से धूप की किरणें जनमानस, जीव जंतुओं के बदन को झुलसाने लगती हैं। ऐसे में लोग दोपहर होने से पहले ही घरों में कूलर-पंखों व एसी के बीच दुबकर दिन गुजारते हैं। यही हाल रात रात में भी देखने को मिल रहा है। रात में गर्म हवाओं के चलने से लोगों का घरों के बाहर बैठना मुश्किल रहता है। भीषण गर्मी को देखते हुए चहल-पहल वाली प्रमुख बाजारों में भी दोपहर को सन्नाटा छा जाता है और शाम पांच ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.