प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डॉक्टरों और वकीलों के बीच शुरू हुए विवाद का खामियाजा गुरुवार को पूरे शहर ने भुगता। एक ओर एसआरएन अस्पताल में इलाज प्रभावित रहा तो दूसरी ओर अधिवक्ताओं के चक्काजाम ने शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दी। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- डॉक्टर-वकील दोनों अड़े, मरीज की मौत, चौतरफा जाम वकीलों के धरने का प्रभाव एकलव्य चौराहे पर वकीलों के धरने के चलते हाईकोर्ट फ्लाईओवर पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। इससे शहर से कानपुर रोड की ओर आने-जाने वाले वाहनों को लंबा रास्ता लेकर जाना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने वाहनों को चौफटका फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया, लेकिन अचानक ...