46 नवनियुक्त शिक्षकों को 50 विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण
धनबाद, अगस्त 4 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) की ओर से आयोजित 24 दिवसीय ऑनलाइन गुरु दक्षता फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (एफआईपी) का सोमवार को समापन हो गया। तीन से 29 जुलाई तक चले इस कार्यक्रम में देश के 22 उच्च शिक्षण संस्थानों के 46 नवनियुक्त शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, नेतृत्व क्षमता, शोध नैतिकता और नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) आधारित शिक्षण पद्धतियों के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम के दौरान देश के 23 प्रतिष्ठित शिक्षण एवं शोध संस्थानों के 50 विशेषज्ञों ने कुल 96 व्याख्यान दिए। प्रतिभागियों को आउटकम बेस्ड एजुकेशन, पाठ्यक्रम निर्माण, आईसीटी आधारित शिक्षण एवं मूल्यांकन, शैक्षणिक नेतृत्व, नवाचार, शोध में नैतिकता, काउंसिलिंग, संवैधानिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.