खगडि़या, अप्रैल 6 -- बेलदौर। बेलदौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो जब्त कर लिया। जब्त स्कॉर्पियो झारखंड नंबर की है। हालांकि शराब कारोबारी भगाने में सफल रहा। रविवार को बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि थाना में एसआई मो आलमगीर के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा जमींदारी बांध मुरघटी दियारा में छापेमारी की। जिसमें पुलिस एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया। स्कॉर्पियो में 46 कार्टन विदेशी शराब लदा हुआ था। हालांकि कारोबारी अंधेरे में मौके का फायदा उठाकर भगाने में सफल रहा। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि मामले में स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर के मालिक के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.