मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक सभागार में गुरुवार को ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक भारी गहमागहमी के बीच हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 46 करोड़,11 लाख,1000रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। बजट में मनरेगा योजना के तहत 3 लाख, 99 हजार, 565 मानव दिवस का सृजन करते हुए 16 करोड़,78 लाख,32 हजार,500रुपये का प्राविधान किया गया। साथ ही पंचम राज्य वित्त से 13 करोड़,37 लाख, 8 हजार एवं केंद्रीय वित्त आयोग से 15 करोड़, 95 लाख ,60 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। यह भी पढ़ें- मनरेगा का काम ठप होने से पंचायत प्रतिनिधियों की बढ़ी परेशानी बीडीओ रक्षिता सिंह ने सदस्यों से छूटे किसानों का फार्मर रजिस्ट्री प्राथमिकता से...