46 आयुष्मान केंद्रों के सीएचओ-एएनएम का वेतन बंद, दो दिन में सुधार का अल्टीमेटम
मुंगेर, सितम्बर 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में 2 सितंबर से शुरू हुए जांच, उपचार, चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वालों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। बुधवार को प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से ऑनलाइन समीक्षा बैठक करते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजू बेहद सख्त रुख में नजर आए। कार्यक्रम में शून्य अथवा संतोषजनक से कम उपलब्धि वाले जिले के 46 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और एएनएम से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनके वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। संग्रामपुर व असरगंज के एमएनई से जवाब-तलबः सिविल सर्जन ने प्रशासनिक स्तर पर भी ढिलाई बर्दाश्त करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कार्य में शिथिलता को लेकर संग्रामपुर और असरगंज के ब्लॉक एमएनई (मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.