46वीं पुण्यतिथि पर मौ रफी को दी सुरीली श्रद्धांजलि
बिजनौर, अगस्त 1 -- नजीबाबाद। रफी फैंस ने एक शाम रफी के नाम का आयोजन किया और सदी के महान गायक पद्मश्री मौहम्मद रफी की 46वी पुण्यतिथि पर रफी साहब के गाये। मौहल्ला मुनीरगंज में मास्टर दिलदार अहमद के आवास पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वसीम अहमद ने कहा कि रहती दुनिया तक यू ही लाखो की जुबान और दिलो में रफी जिन्दा रहेंगे। शादाब ज़फर, अल्ताफ रजा़, लईक अहमद उर्फ लक्की ने उनके गीतो को गाकर रफी को याद किया। कहा कि वे भारत रत्न के सच्चे हक़दार है। देश के ऐसे महान गायक को अगर भारत सरकार 'भारत रत्न' से नवाज़ती है तो ये रफी प्रेमियो के लिए एक बहुत बडा़ तोहफा होगा। यह भी पढ़ें- मो. रफी को भारत रत्न देने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.