खगडि़या, फरवरी 17 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग निवासी मुरारी मिश्रा के पुत्र हेमंत कुमार का चयन आगामी 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल के हुबली में आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल सब-जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। हेमंत के चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खगड़िया वालीबॉल संघ के सचिव निखिल कुमार सिंह व कोच कुमार हीरा ने बताया कि यह खगड़िया जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हेमंत ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। हेमंत की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, मित्रों तथा खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.