लातेहार, फरवरी 22 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के दक्षिण भिखारिएट काथलिक महिला संघ आम सभा का आयोजन रविवार को पकरीपाठ महुआडांड़ पारिष में संपन्न हुआ। महिलाओं के इस दो दिवसीय समारोह में पारिवारिक धार्मिक एंव समाजिक क्षेत्र में जीवन का स्रोत, खीस्तीय समुदाय में सामाजिक और धार्मिक संकट और निदान पर चर्चा के साथ महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का अवलोकन किया गया। डाल्टनगंज धर्मप्रान्त धर्माध्यक्ष बिशप थियोडोर मास्कारेन्हास एस एफ एक्स ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया। जिसमें महिलाओं ने भाग लिया। अपने उपदेश में बिशप स्वामी ने कहा कि हमें ईश्वर की कृपा के तहत एक पवित्र जीवन जीना चाहिए। उन्होंने माताओं द्वारा किए गए बलिदानों को स्वीकार किया और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया ,जो वे अपने बच्चों के विश्वास, अनुशासन और मूल्यों को आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.