हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी। प्रमोद डालाकोटी नैनीताल जिले के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में नए शिक्षा सत्र का आगाज हुए 9 दिन बीत चुके हैं। लेकिन नामांकन के आंकड़े चिंताजनक तस्वीर पेश कर रहे हैं। 1 अप्रैल से शुरू हुए सत्र के बाद पिछले मंगलवार को जिले भर के स्कूलों में 'प्रवेश उत्सव' भी धूमधाम से मनाया गया। लेकिन धरातल पर इसका खास असर होता नहीं दिख रहा है।वीआईपी जिले में नामांकन की स्थिति 'बेहाल'आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के 1312 विद्यालयों में 1 अप्रैल से लेकर गुरुवार 9 अप्रैल तक कक्षा 1 से 12वीं तक महज 7000 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है। एक 'वीआईपी' जिला होने के नाते यह संख्या विभाग की उम्मीदों से काफी कम मानी जा रही है।शिक्षकों की फौज: सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जिले में कुल 4592 शिक्षक तैनात हैं। शिक्षकों की इस ...