आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में 459 मृत दिव्यांगों को भी पेंशन दी जा रही थी। शासन के निर्देश पर कराए सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है। मृत पाए गए दिव्यांगजन पेंशनरों के खातों में इस वर्ष तीन माह की पेंशन की धनराशि भेजी जा चुकी थी। मामले की जानकारी होने के बाद सभी के पेंशन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News जिले के साढ़े 12 हजार पेंशनधारियों के नाम कटेदिव्यांगता पेंशन योजना जिले के 16 नगर निकायों और 1810 ग्राम पंचायतों में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 18 वर्ष से अधिक लोगों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। यह धनराशि पात्र दिव्यांगजन पेंशनरों के खातों में विभाग की ओर से भेजी जाती है। जिले में दिव्यांग पेंशनरों की संख्या 32546 है। शासन के निर्देश पर जिला दिव्यांगजन विभाग की ओर से अप्रैल-मई मा...