नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- क्वालियंस इंटरनेशनल के शेयर शुक्रवार को बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं। कंपनी के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। IPO में क्वालियंस इंटरनेशनल के शेयर का दाम 127 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 80 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा GMP के हिसाब से क्वालियंस इंटरनेशनल के शेयर 207 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर मिले होंगे, वह लिस्टिंग पर 63 पर्सेंट फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। IPO लगा है 459.22 गुना दांवक्वालियंस इंटरनेशनल लिमिटेड के आईपीओ (Qualiance International IPO) पर टोटल 459.22 गुना बोली लगी है। आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 447.13 गुना दांव लगा। वहीं, गै...