नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- महिंद्रा के लिए स्कॉर्पियो उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अक्टूबर में इसकी 19,353 यूनिट बिकीं। स्कॉर्पियो के साथ बोलेरो, थार, XUV 3XO और XUV 7XO जैसे मॉडल की दम पर कंपनी ने पिछले महीने 73,338 यूनिट की दमदार सेल्स दर्ज की। वहीं, कंपनी के लिए एक कार ऐसी भी रही जो सेल्स लिस्ट में सबसे पीछे रही। वहीं, इसकी महज 76 यूनिट ही बिकीं। हम बात कर रहे हैं महिंद्रा XUV400 की। इस इलेक्ट्रिक SUV को साल-दर-साल (YoY) के आधार पर ये 50% की डिग्रोथ है। महिंद्रा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में XUV400 की डिमांड तेजी से कम हुई है। कंपनी अब इसकी BE 6, XEV 9e, XEV 9S जैसे मॉडल की डिमांड ज्यादा है। इन मॉडल की दम पर कंपनी टाटा मोटर्स के बाद देश की दूसरी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी बनी हुई है। इस लिस्ट में XUV400 सबसे कम बिकने वाली कार है। ...