सीवान, मई 1 -- भगवानपुर हाट, एसं। वरीय अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को थाना परिसर में 455 लीटर देशी शराब को विनष्ट किया गया। राजस्व पदाधिकारी निवेदिता त्रिपाठी की उपस्थिति में थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदारों ने शराब का विनष्टीकरण किया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि जप्त देशी शराब को विनष्ट किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...