गया, जनवरी 29 -- बीथोशरीफ दरगाह पर सलाना उर्स के दूसरे गुरुवार से गुरुवार की दोपहर गाजे-बाजे के साथ चादर और फूल-मालाएं लिए जुलूस निकाला। इसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस बीथोशरीफ दरगाह से निकलकर उत्तर दिशा में स्थित गन्नु बिगहा व इमलीदरगाह पहुंचा। यहां हजरत मोबारक अशरफ रह. की मजार पर चादर चढ़ायी गई। इसके बाद मखुदम बाजार के सज्जादों की मजारों पर चादरपोशी की गई। दरगाह के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह अरबाब अशरफ साहब ने सभी के लिए नेकी और बरकत के लिए दुआ की। दरगाह पर दूर-दराज से आए अकीदतमंदों की ओर से मजार पर चारदपोशी कर नेकी और बरकत की दुआ मांगने का सिलसिला शुरू है। दरगाह पर कतार लग रही है। 455वां उर्स के तीसरे दिन शुक्रवार को मखदुम बाबा के कपड़ों की जियारत होगी। रात 10 बजे से कव्वाली का आयोजन होगा। देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.