उरई, मई 31 -- जालौन। संवाददाता नगर के तोपखाना स्थित कंजर कॉलोनी में खसरा के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों ने बच्चों के सैंपल देने से इंकार कर दिया। बाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के हस्तक्षेप और समझाने के बाद परिजन तैयार हुए। इसके बाद टीम ने करीब तीन घंटे अभियान चलाकर सैंपल एकत्र किए।सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि 25 मई को कंजर कॉलोनी के कुछ लोग बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल आए थे। जांच में पांच किशोरों में खसरा जैसे लक्षण मिले थे। इसके बाद विभाग ने सैंपल जांच की तैयारी की। 30 मई को डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, लैब टेक्नीशियन राजनारायण वर्मा एवं विजय राव की टीम सैंपल लेने पहुंची। टीम ने परिजनों को जांच ...