नई दिल्ली, अगस्त 28 -- दिल्ली-एनसीआर में प्याज की बढ़ती कीमतों से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा 453 टन प्याज शुक्रवार को नासिक से मंगवाई गई है। 21 कोच की मालगाड़ी (कांदा एक्सप्रेस) प्याज की यह खेप लेकर शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। यह प्याज केन्द्रीय भंडार, नैफेड और एनसीसीएफ के माध्ये से बेचा जाएगा। इसके अलावा कुछ गाड़ियों के माध्यम से भी लोगों के बीच में सस्ती प्याज पहुंचाई जाएगी।मंत्रालय का कहना है कि नासिक में भंडारित इस प्याज को दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा? इसका कुछ हिस्सा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद एवं अन्य नजदीकी...