नई दिल्ली, अगस्त 16 -- भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 116 ओवर में 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं। शुरुआती दो दिन बारिश की वजह से निर्धारित पूरे ओवर नहीं डाले जा सके। हालांकि देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में है। रविवार को अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ध्रुव जुरेल का मानना है कि पिच अब भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को लंबा स्पेल डालना पड़ सकता है।गेंदबाजों को करने पड़ सकते हैं लंबे स्पेल उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हमें भी श्रीलंका के गेंदबाजों की तरह लंबे स्पेल डालने होंगे और लगातार सही लाइन-लेंथ बनाए रखनी होगी। इसमें कोई बड़ी रणनीति नहीं है। हमें सिर्फ अच्छी जगह गेंद डालनी है और चीजों को सरल रखना है। '' यह भी पढ़ें- 'मैंने इस पल का सपना देखा था', 167 रन बन...