450 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा
उन्नाव, जून 15 -- परियर। बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर से रविवार को श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा के तहत 450 श्रद्धालुओं की टोली अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री एवं उन्नाव प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि निजी संसाधनों से संचालित यह तीर्थाटन यात्रा वर्ष 2019 से लगातार चल रही है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, माताओं और बहनों को तीर्थ यात्रा कराने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने यात्रा की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम में रवि, दिनेश, प्रखर, पवन, प्रदीप, शिवबरन पाल सहित बड़ी संख्या में लोग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.