450 युवाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली
रांची, सितम्बर 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत रविवार को मेरा युवा भारत द्वारा मोरहाबादी के इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित हुआ। वंदे मातरम् के सामूहिक वाचन से शुरू हुए कार्यक्रम में रांची के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और युवा समूहों के 450 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ ली। इसके बाद आयोजित परिचर्चा (यूथ-लेड डिस्कशन) में युवाओं ने नशे की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जागरूकता और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार रखे। अंत में बालक और बालिका वर्ग के हैंडबॉल मैच आयोजित किए गए। विजेता खिलाड़ियों को राज्य निदेशक ललिता कुमारी और उप निदेशक श्वेता सिंह ने ट्रॉफी और पदक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.