सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर बाईक पर लादकर लायी जा रही 450 बोतल शराब को स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के विररख गांव के निकट एसएच 87 से बखरी जानेवाली मोड़ पर जब्त कर लिया। जबकि पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने शराब व अनिबंधित बाईक को जब्त कर लिया है। अज्ञात तस्कर के विरुद्ध एफआईआर की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...