मोतिहारी, जनवरी 11 -- कुण्डवा चैनपुर। कुण्डवा चैनपुर पुलिस एवं सशस्त्र सीमाबल की संयुक्त छापेमारी मे कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के खरूआ गांव से शुक्रवार रात्री 450बोतल शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों शराब की बोतलें बोरी में रखकर सिर पर लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार कृष्णंदन व अरविंद कुमार ढ़ाका थाना क्षेत्र के खरूरी बखरी का रहने वाला है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सशस्त्र सीमाबल के साथ नाकेबंदी की गयी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.