मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छाता चौक स्थित आबकारी थाना में 65 कांडों में जब्त 45 सौ लीटर शराब का मंगलवार को विनिष्टीकरण किया गया। इसमें दो थानों में जब्त शराब भी शामिल थी।उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। मौके पर एसडीपीओ और मजिस्ट्रेट की भी तैनाती थी। शराब की बोतलों पर जेसीबी चलाकर इसे गड्ढे में ढंक दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...