हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 1 -- कहते हैं गलती इंसान से ही होती है, लेकिन सच्चा इंसान वही है जो अपनी भूल को स्वीकार कर सुधारने का साहस दिखाए। सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र का एक ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। यहां 45 साल पहले खेत में घुसने पर किसान ने गुस्से में आकर घोड़े के गले से घंटी (टाल्ली) उतार ली थी। इसके बाद उसे ग्लानि हुई तो घोड़े के मालिक बग्गी चालक को खोजना शुरू किया। अब पता चला कि बग्गी चालक की मौत हो गई है तो किसान ने उसके घर पहुंचकर उसके बेटे को वह घंटी सौंपी और माफी मांगी। नानौता क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी नरेश त्यागी पुत्र बिसम्बर त्यागी ने बताया कि करीब 45 वर्ष पूर्व अनीस कुरैशी के पिता मरहूम सगीर कुरैशी नानौता से जड़ौदा पांडा तक घोड़ा-बग्गी चलाते थे। उनकी हथेली कटी ...