फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। सभी थानों में माह के दूसरे शनिवार पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जिले भर के थानों में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 31 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित तथा 14 शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से राजस्व टीम के सहयोग से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि पुलिस से संबंधित तीन शिकायतों का भी तत्काल समाधान कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...