45 वर्ष बाद वन विभाग को मिलेगा अपना कार्यालय
कन्नौज, मई 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। वन विभाग को 45 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद अपना स्वयं का कार्यालय एवं आवास मिलने जा रहा है। अभी तक विभाग आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में संचालित हो रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि बीट इंचार्ज अमरनाथ सविता के निरंतर प्रयासों से एसडीएम ने नगला लक्षीराम में ग्राम पंचायत की जमीन विभाग को उपलब्ध कराई है। यहां पर लगभग 17 लाख रुपये की लागत से कार्यालय एवं आवास भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रारंभ में 1100 वर्ग फीट में प्रस्तावित भवन को अब बढ़ाकर 1500 वर्ग फीट किया गया है। हालांकि सडक़ से नीचे होने के कारण भूमि पर जल भराव का खतरा बना हुआ है, जिसके लिए मिट्टी भराव की जरूरत है। साथ ही अभी तक बिजली कनेक्शन भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा समस्याओं के समाधान के बाद वन विभाग किराए के मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.