45 वर्ष बाद भी चकबंदी अधूरी, सीएम से हस्तक्षेप को पत्र
बलिया, जून 17 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद की सबसे बड़ी राजस्व ग्राम पंचायत पूर की करीब 45 वर्षों से लंबित चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतिवेदन भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। बबलू ने बताया है कि वर्ष 1982 में शुरू हुई चकबंदी की कार्यवाही आज तक पूरी नहीं हो सकी। धारा-23 एवं धारा-24 का प्रकाशन वर्ष 2014 में हो चुका है लेकिन अब तक धारा-52 का प्रकाशन नहीं होने से हजारों खातेदारों एवं किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया है कि चकबंदी से जुड़े कई महत्वपूर्ण अभिलेख, जिनमें जोत-चक-पड़ताल पत्र संख्या 04 एवं 11 की जिल्दें शामिल हैं, उपलब्ध नहीं हैं। वहीं बंदोबस्त नक्शा, तक्षीमी भू-चित्र तथा अन्य अभिलेख भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं अथवा गायब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.