सराईकेला, अप्रैल 8 -- सरायकेला । सरायकेला थानान्तर्गत धोबासाई के एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने गमछा का फंदा लगाकर घर मे आत्महत्या कर ली । घटना सुवह 11.30 बजे की है । पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिक दर्ज कर शव का पोस्टमोर्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धोबासाई निवासी 45 वर्षीय रंजन साहू सरायकेला डेली मार्केट में मसाला की दुकान है । तथा इसी से उनका तथा उनके परिवार का भरण-पोषण होता था । आज सुवह लगभग 11 बजे अपने पत्नी को बच्चो को स्कूल से ले आने के लिए भेज दिया । जब पत्नी बच्चो को स्कूल से लेकर आई तो घर का दरबाजा अंदर से बंद था । काफी खटखटाने के बाद भी नही खोलने पर आस-पास के लोगो को बुलाया गया । स्थानीय लोगो ने दरबाजा तोड़कर अंदर देखा तो रंजन गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था । पुलिस को सूचना दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.